ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा वर्कर्स यूनियन एलडी-1 का भी प्रस्ताव भी वापस करेगा

टाटा वर्कर्स यूनियन एलडी-1 का भी प्रस्ताव भी वापस करेगा

टाटा स्टील का कामगार यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन(टीडब्लूयू) सिक्योरिटी विभाग की तरह टाटा वर्कर्स यूनियन एलडी-1 के प्रस्ताव को भी प्रबंधन को वापस भेजेगा। यूनियन नेतृत्व ने गुरुवार को कमेटी मेंबरों को...

टाटा वर्कर्स यूनियन एलडी-1 का भी प्रस्ताव भी वापस करेगा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 21 Jul 2017 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील का कामगार यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन(टीडब्लूयू) सिक्योरिटी विभाग की तरह टाटा वर्कर्स यूनियन एलडी-1 के प्रस्ताव को भी प्रबंधन को वापस भेजेगा। यूनियन नेतृत्व ने गुरुवार को कमेटी मेंबरों को यह आश्वासन दिया।टाटा स्टील, एलडी-1 के कमेटी मेंबर गुरुवार को यूनियन कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद और महामंत्री बीके डिंडा से मुलाकात की। कमेटी मेंबरों को कहना है कि विभाग में वर्ष 2013 में ही री-ऑर्गेंनाइजेशन हुआ है। तीन वर्ष बाद ही फिर से री-ऑर्गेनाइजेशन वह भी 50 फीसदी मैनपावर कटौती के साथ। कोई भी कमेटी मेंबर इस प्रस्ताव पर प्रबंधन से वार्ता के लिए तैयार नहीं होगा। कमेटी मेंबरों के आक्रोश को भांपते हुए यूनियन नेतृत्व ने उक्त प्रस्ताव को प्रबंधन को वापस भेजने की बात कही। यूनियन नेतृत्व से मिलने वालो में कमेटी मेंबर जोगिंदर सिंह जोगी, जसपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, डीकेएम राजू, जितेंद्र तिवारी, कुलवंत सिंह, निरंजन प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे। 50 फीसदी कटौती का है प्रस्ताव : एलडी-1 (ऑपरेशन) में 806 कर्मचारियों का स्टैंडर्ड फोर्स है। लेकिन यहां 751 कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रबंधन ने इसमें से 434 कर्मचारियों को रखने और शेष 317 को सरप्लस करने का प्रस्ताव भेजा है। इसे लेकर ही कर्मचारियों में नाराजगी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें