ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरतीर्थघाटन और इंडस्टियल टूर से लौटे टाटा वर्कर्स यूनियन नेता, अब ग्रेड व बोनस पर वार्ता

तीर्थघाटन और इंडस्टियल टूर से लौटे टाटा वर्कर्स यूनियन नेता, अब ग्रेड व बोनस पर वार्ता

टाटा वर्कर्स यूनियन के पक्ष व विपक्ष के नेता तीर्थाटन व इंडस्ट्रीयल टूर के बाद रविवार की शाम शहर पहुंचे। इन नेताओं के शहर आने के साथ ही अब सोमवार से टाटा स्टील के बहुप्रतीक्षित ग्रेड व बोनस समझौता के...

तीर्थघाटन और इंडस्टियल टूर से लौटे टाटा वर्कर्स यूनियन नेता, अब ग्रेड व बोनस पर वार्ता
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 29 Jul 2019 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा वर्कर्स यूनियन के पक्ष व विपक्ष के नेता तीर्थाटन व इंडस्ट्रीयल टूर के बाद रविवार की शाम शहर पहुंचे। इन नेताओं के शहर आने के साथ ही अब सोमवार से टाटा स्टील के बहुप्रतीक्षित ग्रेड व बोनस समझौता के लिए पहल शुरू होने की उम्मीद है। यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर कर्मचारियों का अलग-अलग दल पिछले लगभग एक सप्ताह से धार्मिक यात्रा व औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम पर निकला हुआ था। धार्मिक यात्रा पर टाटा वर्कर्स यूनियन कांवरिया संघ के बैनर तले देवघर स्थित बाबाधाम में जलाभिषेक के लिए गई 65 सदस्यीय टीम शहर वापस आ गई है। इस टीम में महामंत्री सतीश कुमार सिंह और उनके समर्थक शामिल थे। दूसरी ओर, पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण पर टाटा वर्कर्स यूनियन के पदधारकों की एक अन्य टीम गई थी जो रविवार को वापस आ गई। इस टीम में डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल, उपाध्यक्ष भगवान सिंह, हरिशंकर सिंह, शत्रुघ्न राय, सहायक सचिव कमलेश सिंह तथा नीतेश राज शामिल रहे। इस टीम ने भी मुर्गा महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। ग्रेड रिवीजन और बोनस जैसे अहम मुद्दों को लेकर होने वाली वार्ता इन बड़े पदाधिकारियों के नहीं रहने के कारण नहीं हो सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें