ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरअपमान के खिलाफ टाटा स्टील का विरोध होगा : सिंह

अपमान के खिलाफ टाटा स्टील का विरोध होगा : सिंह

जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने टाटा स्टील पर पंचायत प्रतिनिधियों के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने घोषणा की है कि अब टाटा स्टील आगे कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी, तो उसका विरोध किया...

अपमान के खिलाफ टाटा स्टील का विरोध होगा : सिंह
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 18 Feb 2020 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने टाटा स्टील पर पंचायत प्रतिनिधियों के अपमान का आरोप लगाया है। उन्होंने घोषणा की है कि अब टाटा स्टील आगे कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी, तो उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू जमशेदपुर की धरती पर पधारे, यह हमारे लिए गर्व की बात है। आम शहरवासियों की तरह जिले के पंचायत प्रतिनिधि भी शहर के नामकरण के सौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे। परंतु दुख की बात है कि टाटा स्टील ने पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित करना भी मुनासिब नहीं समझा। उनका आरोप है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में टाटा स्टील हमेशा पंचायत प्रतिनिधियों की उपेक्षा करती है। अब इसे और बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि वे सभी जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। उनकी उपेक्षा टाटा स्टील को भारी पड़ सकती है। आइंदा वह इसका ख्याल रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें