टाटा स्टील में वेज रिवीजन वार्ता में नहीं बनी सहमति

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते पर प्रबंधन और यूनियन के बीच लगातार वार्ता चल रही है। कलिंगानगर और जमशेदपुर के कर्मचारियों के बीच डीए और एमजीबी की वृद्धि को लेकर सहमति बनाने का प्रयास जारी है। कर्मचारियों का दबाव है कि न्यूनतम 23-27 प्रतिशत एमजीबी मिले, नहीं तो नुकसान होगा।

टाटा स्टील में वेज रिवीजन वार्ता में नहीं बनी सहमति

टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते को लेकर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी प्रबंधन और यूनियन के बीच मैराथन वार्ता हुई, जबकि टाटा स्टील कलिंगानगर के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते पर शुक्रवार को जमशेदपुर में प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता होगी। वार्ता के लिए कलिंगानगर यूनियन अध्यक्ष रविंद्र जामुदा के साथ पदाधिकारियों की टीम जमशेदपुर पहुंच गई। इधर, जमशेदपुर प्लांट के लिए हुई वार्ता में डीए प्रति प्वाइंट वृद्धि पर दोनों पक्षों के बीच जिच है। जबकि एमजीबी पर भी सहमति बनाने का प्रयास जारी है। इधर, ओल्ड ग्रेड के कर्मचारी कम से कम 23 प्रतिशत और न्यू सीरीज के कर्मचारी कम से कम 27 प्रतिशत एमजीबी का दबाव यूनियन पर बना हैं।

कर्मचारियों के मुताबिक, इससे कम एमजीबी मिलने पर नुकसान होगा। इतना एमजीबी मिलने पर वर्ष 2018 के वेज रिवीजन समझौता के बराबर होने की बात कह रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।