टाटा स्टील संस्थापक दिवस थीम : बढ़ेगी महिला कर्मियों की संख्या

Mar 01, 2026 06:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

टाटा स्टील ने संस्थापक दिवस पर 'वन विजन-वन टाटा स्टील' थीम की घोषणा की है। इस पहल से कंपनी में कार्यकुशलता, नैतिकता और महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। अगले एक वर्ष में महिला कर्मचारियों की संख्या 14% से 25% तक पहुंचाने का लक्ष्य है। यह बदलाव स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और बेहतर कार्यस्थल का निर्माण करेगा।

टाटा स्टील संस्थापक दिवस थीम : बढ़ेगी महिला कर्मियों की संख्या

टाटा स्टील में इस वर्ष व्यापक और दूरगामी बदलाव के तहत ही संस्थापक दिवस का थीम वन विजन-वन टाटा स्टील रखा गया है। इस थीम को अमलीजामा पहनाने पर काम भी जारी है। करीब सौ देशों में फैले टाटा स्टील के वैश्विक साम्राज्य को एक साझा सोच और एक समान मानकों की माला में पिरोना है। इसके तहत कंपनी के कोड ऑफ कंडक्ट, एथिक्स, कॉरपोरेट गवर्नेंस, कार्यस्थल की विविधता, सुरक्षा मानक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को एक ही पैमाने पर परखा जाएगा। यह बातें टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेस के वीपी डीबी सुंदर रामम ने कही। कंपनी की इस पहल से बड़ा बदलाव होगा।

महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी, कर्मचारी व अधिकारी कंपनी के कोड आफ कंडक्ट, एथिक्स के प्रति और सजग होंगे। चुनौतियों की सामना के लिए एक्सपर्ट टीम भी तैयार होगी। सर्वश्रेष्ठ करने वाले लोकेशन के मानकों को अन्य लोकेशनों के लिए मॉडल के रूप में अपनाया जाएगा। थीम से होंगे कई महत्वपूर्ण बदलाव इससे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। हर कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और दक्षता से वैश्विक लोकेशनों में पहचान बनाने की कोशिश करेगा। कोड ऑफ कंडक्ट और एथिक्स के प्रति सजगता बढ़ने से कंपनी की नैतिक ब्रांड इमेज और मजबूत होगी। महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी स्टील कंपनियों में महिला भागीदारी को बढ़ावा देने में अग्रणी टाटा स्टील, माइनिंग जैसे चुनौतीपूर्ण सेक्टर में भी महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। कंपनी में फिलहाल कुल कार्यबल का करीब 14 प्रतिशत हिस्सा महिलाएं हैं। अगले एक वर्ष में इसे बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। टैलेंटेड और कुछ अलग करने की चाह रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।