
टाटा स्टील में डिवीजनल जेसीसीएम समेत कई कमेटियों का पुनर्गठन
टाटा स्टील में कई ज्वाइंट कमेटियों का पुनर्गठन किया गया है। डिवीजनल जेसीसीएम का चेयरपर्सन उज्जवल चक्रवर्ती को बनाया गया है। अन्य सदस्यों में विभिन्न यूनियनों और प्रबंधन के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसके अलावा, इंप्लाई ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट कमेटी का चेयरपर्सन आलोक कृष्णा को नियुक्त किया गया है।
टाटा स्टील में डिवीजनल जेसीसीएम समेत कई ज्वाइंट कमेटियों का पुनर्गठन किया गया है। इस संबंध में गुरुवार को सर्कुलर जारी किया गया। इसके अनुसार डिवीजनल जेसीसीएम (ज्वाइंट कंसल्टेटिव काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट), पीसीएस, एमएंडएस के पुनर्गठन के तहत ज्वाइंट एमिनिटीज कमेटी का चेयरपर्सन टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन के ईआईसी उज्जवल चक्रवर्ती को बनाया गया है। उनके अलावा इस कमेटी में प्रबंधन की ओर से चंद्रभूषण, मंटू पात्रा, मनीष सिन्हा, पंचम कुमार प्राणलाल टांक, शफी अहमद खान, सौमिक कर, तारक प्रकाश चंद्र लाड, विवेक, दीपक वर्गीस, आरुषि गुप्ता, मो. राशिद जाफरी, शरीक खान, मनीष कुमार और सुब्रता लाहिरी और श्वेता सिंह, यूनियन की ओर से टिनप्लेट यूनियन से परविंदर सिंह सोहल, मुम्बई लेबर यूनियन से भानुदास जोगमर्ग, हल्दिया यूनियन से गोपाल चंद्र साहू, टीजीएस यूनियन से दिनेश चंद उपाध्याय, टाटा मेटालिक यूनियन से रंजीत कुमार करक, टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन से सुशांता गांगुली, संजय रॉय चौधरी और सौमिक मैती शामिल हैं।

इंप्लाई ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट कमेटी प्रबंधन की ओर से मेटालिक के ईआईसी आलोक कृष्णा को चेयरपर्सन बनाया गया है। इसके अलावा नितिन राठौड़, रवींद्र कुमार झा, शौमिक रॉय, उज्जल घोष, उत्तम कुमार मिश्रा, वीरेन सिन्हा, येनिग्ला नागेश्वर राव, सुब्रता लाहिरी, फरहान नियाजी, दीपक वर्गीस, फ्रांसिस हेंब्रम, कुमुद लता सिंह, दीपांविता घोष, सोनम पात्रा और श्वेता सिन्हा, जबकि यूनियन की ओर से टिनप्लेट यूनियन से मनोज कुमार सिंह, टाटा मेटालिक यूनियन के चंद्रकांत राऊत, टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन के अमिताव चक्रवर्ती, टिस्को मजदूर यूनियन के नवीन कुमार सिन्हा, हल्दिया से राणा बनर्जी, मुंबई लेबर यूनियन के वेणुगोपाल दामोदरन पिल्लई के नाम शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


