ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील में रिटायरमेंट की उम्र 65 करने से इनकार

टाटा स्टील में रिटायरमेंट की उम्र 65 करने से इनकार

टाटा स्टील के कर्मचारियों को स्थापना काल से मिल रहे एक साल के मेडिकल एक्सटेंशन की सुविधा बंद होने पर यूनियन ने इसकी भरपाई करने के लिए कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्रसीमा 60 से 65 वर्ष करने का प्रस्ताव...

टाटा स्टील में रिटायरमेंट की उम्र 65 करने से इनकार
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 29 Nov 2019 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील के कर्मचारियों को स्थापना काल से मिल रहे एक साल के मेडिकल एक्सटेंशन की सुविधा बंद होने पर यूनियन ने इसकी भरपाई करने के लिए कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्रसीमा 60 से 65 वर्ष करने का प्रस्ताव प्रबंधन को दिया था। यूनियन का तर्क था कि 25-30 वर्षों तक काम करने से कर्मचारियों की क्षमता और अनुभव उस समय सबसे अधिक होता है, जो कंपनी के प्रोडक्टिविटी में अहम भूमिका निभा सकता है। वैश्विक मांग उत्पादकता पर निर्भर होता है। इससे कंपनी के विजन पूरा करने में बड़ी सहायता मिल सकती है। प्रबंधन ने इस दलील को भी खारिज कर दिया है। इसके अलावा लकवाग्रस्त कर्मचारियों के आश्रित को नौकरी का प्रस्ताव भी खारिज कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें