फोन पर मांगी थी बीस लाख घूस, डीसी तक पहुंची शिकायत और हो गये निलंबित
पूर्वी सिंहभूम के धालभूम के भूमि सुधार उप समाहर्ता के प्रधान लिपिक भीम सोरेन को 20 लाख रुपये घूस मांगने के आरोप में निलंबित किया गया है। यह घूस मानगो के पारडीह की जमीन के लगान निर्धारण के लिए मांगी गई थी। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के धालभूम के भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) सच्चिदानंद महतो के प्रधान लिपिक (बड़ा बाबू) भीम सोरेन को 20 लाख रुपये घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह घूस मानगो के पारडीह की 9.5 डिसमिल जमीन का लगान निर्धारण करने के लिए मांगी गई थी। सुकुमार सेन नामक व्यक्ति ने इस मामले की लिखित शिकायत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से की थी। सेन ने उपायुक्त को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपा था जिसमें फोन पर घूस को लेकर प्रधान लिपिक से बातचीत का रिकॉर्ड है। यह मामला 20 फरवरी का बताया जाता है। इसके बाद उपायुक्त से शिकायत की गई थी।
उपायुक्त के निर्देश पर एलआरडीसी ने प्रधान लिपिक के खिलाफ बिष्टूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।2009 का मामला, सेन के पक्ष में फैसलायह सरकारी जमीन से जुड़ा मामला है। सुकुमार सेन के पक्ष में अदालत ने 2009 में एक्स पार्टी फैसला सुनाया था। एक्स पार्टी फैसला तब होता है जब सरकारी पक्ष मुकदमे के दिन पैरवी करने नहीं पहुंचे। खास बात यह भी है कि 16 वर्षों में सुकुमार अदालत का आदेश होने के बावजूद जमीन का लगान निर्धारण नहीं करवा सके हैं।कोट-उपायुक्त के आदेश के आलोक में प्रधान लिपिक के खिलाफ बिष्टूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दे दिया है। प्राथमिकी के संबंध में पुलिस ही बता सकती है।- सच्चिदानंद महतो, एलआरडीसी, धालभूम, पूर्वी सिंहभूम
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


