वर्कशॉप में नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा को निरीक्षण जरूरी : सुंदरा रामम
टाटा स्टील ने जमशेदपुर समेत सभी लोकेशनों पर राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की। यह सप्ताह अग्निशामक कर्मियों को समर्पित है जो लोगों की जान बचाते हैं। उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील के अधिकारी और टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव ने दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और अग्नि सुरक्षा के महत्व पर चर्चा की।

टाटा स्टील ने जमशेदपुर समेत भारत स्थित अपने सभी लोकेशनों पर मंगलवार से राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की। यह सप्ताह उन साहसी अग्निशमन कर्मियों को समर्पित है, जो लोगों की जान बचाते और व्यक्तियों और संगठनों की संपत्ति की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देते हैं। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज जमशेदपुर में मुख्य अतिथि, कॉरपोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डीबी सुंदरा रामम और विशिष्ट अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह उपस्थित थे। अरविंद कुमार सिन्हा, मुख्य सुरक्षा एवं ब्रांड संरक्षण, दीबा अहमद, मुख्य मानव संसाधन प्रबंधन (कॉरपोरेट फंक्शन), स्नेहा, प्रमुख मानव संसाधन प्रबंधन (सीएस), राकेश जोशी, वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक अग्निशमन, अभय रंजन, वरिष्ठ प्रबंधक अग्निशमन, संजय सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष और शाहनवाज खान, जेडीसी अध्यक्ष अग्निशमन एवं सुरक्षा विभाग ने बहादुर दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डीबी सुंदर रामम ने आग लगने की घटनाओं को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए टाटा स्टील फायर सर्विसेज की सराहना की और स्काई लिफ्ट फायर टेंडर और क्रैश फायर टेंडर जैसे उन्नत अग्निशमन संसाधनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्कशॉप में नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा निरीक्षण कराने के महत्व पर जोर दिया और अग्निशमन एवं बचाव दल से अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान अग्नि सुरक्षा को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने का आग्रह किया। टीडब्ल्यूयू के महासचिव सतीश सिंह ने अग्निशमन सेवा कर्मियों की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की और टाटा स्टील द्वारा महिला अग्निशामकों को शामिल करने की पहल की सराहना की, जो इस क्षेत्र में लैंगिक विविधता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने वेस्ट प्लांट फायर स्टेशन में अग्निशमन एवं बचाव प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और जागरूकता फैलाने के लिए एक अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


