टाटा स्टील में सेफ्टी विभाग चीफ स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Apr 11, 2026 05:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटा स्टील ने सुरक्षा विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। विलास गायकवाड़ को चीफ सेफ्टी, ओडिशा के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। रवि शंकर मिश्रा को चीफ सेफ्टी, टीएसजे और डाउनस्ट्रीम के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। अगम कुमार का तबादला चीफ सेफ्टी, रॉ मटीरियल्स के रूप में किया गया है।

टाटा स्टील में सेफ्टी विभाग चीफ स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

टाटा स्टील ने ध्यान, ऑपरेशनल उत्कृष्टता और दीर्घकालिक सुरक्षा विजन के मद्देनजर सेफ्टी विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इसके तहत विलास गायकवाड़ (चीफ सेफ़्टी, टीएसएम) को उनके अपने ही स्तर पर चीफ सेफ्टी, ओडिशा के रूप में फिर से नियुक्त किया है। इस भूमिका में वे टीएसएम, टीएसके और एनआईएनएल में सुरक्षा प्रशासन और ऑपरेशन्स की देखरेख करेंगे जिससे सुरक्षा उत्कृष्टता के लिए एक एकीकृत और सुसंगत दृष्टिकोण सुनिश्चित हो सके। वे चीफ सेफ्टी को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे और मेरामंडाली से काम करेंगे। इसी तरह रवि शंकर मिश्रा, चीफ सेफ़्टी टीएसके (ऑपरेशन्स) को उनके अपने ही स्तर पर चीफ सेफ्टी, टीएसजे और डाउनस्ट्रीम के रूप में फिर से नियुक्त किया जा रहा है।

वे जमशेदपुर के ऑपरेशन्स, जिसमें लॉन्ग प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग-जमशेदपुर शामिल हैं। टाटा स्टील गम्हरिया, इएएफ लुधियाना, खोपोली व साहिबाबाद सहित सभी स्थानों पर डाउनस्ट्रीम ऑपरेशन इकाइयों में सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार होंगे। वे चीफ सेफ़्टी को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे।जबकि, अगम कुमार (चीफ सेफ़्टी, एलपी टिनप्लेट और मेटालिक्स डिवीज़न) का तबादला चीफ़ सेफ़्टी, रॉ मटीरियल्स के रूप में किया जा रहा है। वे रॉ मटीरियल्स डिवीज़न में सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार होंगे, जिसमें ओएमक्यू ऑपरेशन्स (जिसमें लौह अयस्क खदानें और स्पंज आयरन प्लांट शामिल हैं), झरिया और पश्चिम बोकारो में कोयला खनन ऑपरेशन्स; और फेरो अलॉयज़ और मिनरल्स बिज़नेस (जिसमें क्रोम और मैंगनीज़ खदानें, साथ ही फेरो-अलॉय प्लांट शामिल हैं) शामिल हैं। वे चीफ़ सेफ़्टी को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।