Tata Steel Gamharia Wins Prestigious Japan JIPM Excellence Award for TPM टाटा स्टील गम्हरिया को जेआईपीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTata Steel Gamharia Wins Prestigious Japan JIPM Excellence Award for TPM

टाटा स्टील गम्हरिया को जेआईपीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड

टाटा स्टील गम्हरिया ने जापान के क्योटो में जेआईपीएम एक्सीलेंस अवार्ड जीता है। यह पुरस्कार कंपनी को टीपीएम (टोटल प्रोडक्टिव मेंटेनेंस) में उत्कृष्टता के लिए दिया गया। प्लांट हेड रंजन कुमार सिंह और...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 22 March 2025 05:45 PM
share Share
Follow Us on
टाटा स्टील गम्हरिया को जेआईपीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड

टाटा स्टील गम्हरिया ने शुक्रवार को एक ओर उपलब्धि हासिल की है। विश्वस्तरीय प्रतिष्ठित अवॉर्डों में से एक जापान की जेआईपीएम एक्सीलेंस अवार्ड से कंपनी को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को जापान के क्योटो स्थित क्योटो इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड को प्लांट हेड रंजन कुमार सिंह तथा यूनियन अध्यक्ष बीके डिंडा ने ग्रहण किया। अवॉर्ड कंपनी को टीपीएम (टोटल प्रोडक्टिव मेंटेनेंस) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए दिया गया। इसमें कंपनी की ओर से मशीनों की दक्षता में सुधार, ब्रेकडाउन तथा उत्पादन हानि में कमी, सुरक्षा तथा गुणवत्ता मानकों को बढ़ावा तथा कर्मचारियों की भागीदारी तथा कौशल विकास पर जोर जैसी पहल शामिल है। इस उपलब्धि पर कंपनी की मान्यता प्राप्त टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा ने कहा कि टीपीएम ने हमारे संयंत्र की कार्यक्षमता तथा कर्मचारियों की भागीदारी को एक नई उंचाई दी है। यह अवॉर्ड सभी कर्मचारियों तथा प्रबंधन की संयुक्त परिश्रम का परिणाम है। इस कामयाबी को आगे भी बनाये रखने के लिए निरंतर सुधार की दिशा में काम करते रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें