ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील : पहली बार प्रोक्योरमेंट चीफ ग्रुप डायरेक्टर को करेंगे रिपोर्ट

टाटा स्टील : पहली बार प्रोक्योरमेंट चीफ ग्रुप डायरेक्टर को करेंगे रिपोर्ट

टाटा स्टील में शीष स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों के बदलाव के साथ ही कुछ विभाग के रिपोर्टिंग में भी बदलाव किए गए हैं। इनमें प्रोक्योरमेंट विभाग के चीफ की रिपोर्टिंग पहली बार ग्लोबल स्तर पर...

टाटा स्टील : पहली बार प्रोक्योरमेंट चीफ ग्रुप डायरेक्टर को करेंगे रिपोर्ट
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 13 Oct 2018 01:18 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील में शीष स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों के बदलाव के साथ ही कुछ विभाग के रिपोर्टिंग में भी बदलाव किए गए हैं। इनमें प्रोक्योरमेंट विभाग के चीफ की रिपोर्टिंग पहली बार ग्लोबल स्तर पर की गयी है। इस संबंध में टाटा स्टील के सीइओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से जारी सकुर्लर के मुताबिक चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर अमितभा बक्शी अब स्ट्रेटिजक प्रोक्योरमेंट के ग्रुप डायरेक्टर राजीव मुखर्जी को करेंगे। पहले प्रोक्योरमेंट चीफ कारपोरेट सिर्वसेस के उपाध्यक्ष को रिपोर्टिंग करते रहे हैं। इस बदलाव के पीछे कहा जा रहा है कि अब प्रोक्योरमेंट की सारी प्रकिया केंद्रीकृत होगी। अब ग्लोबली प्रोक्योरमेंट की मॉनीटिरंग की जाएगी। इससे जहां कॉस्ट कंट्रोल किया जा सकेगा वहीं उसकी गुणवत्ता में भी सुधार होगा। साथ ही टाटा संस अपनी तमाम कंपनियों के प्रोक्योरमेंट सिस्टम का भी आकलन करेगा। जिस कंपनी का सिस्टम बेहतर होगा उसे दूसरी कंपिनयों में भी प्रबंधन अमल में लाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें