ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील कर्मचारियों को चार लाख रुपये तक मिलेगा एरियर

टाटा स्टील कर्मचारियों को चार लाख रुपये तक मिलेगा एरियर

टाटा स्टील प्रबंधन ने साढ़े तेरह हजार कर्मचारियों को ग्रेड रिवीजन की एरियर स्लिप मंगलवार को ऑनलाइन जारी कर दी। पर्ची के अनुसार कर्मचारियों को चार लाख रुपये तक एरियर मिलेगा। हालांकि, इस राशि से टेप्स...

टाटा स्टील कर्मचारियों को चार लाख रुपये तक मिलेगा एरियर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 29 Jan 2020 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील प्रबंधन ने साढ़े तेरह हजार कर्मचारियों को ग्रेड रिवीजन की एरियर स्लिप मंगलवार को ऑनलाइन जारी कर दी। पर्ची के अनुसार कर्मचारियों को चार लाख रुपये तक एरियर मिलेगा। हालांकि, इस राशि से टेप्स 4%, आयकर व पीएफ समेत लगभग 46% राशि कटी जाएगी। इस तरह अंतिम एरियर कुल राशि के आधे से थोड़ी अधिक मिलेगी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आठ लाख 78 हजार रुपये तक एरियर मिलेगा। इनके एरियर में ग्रेच्यूटी, लीव इंकैशमेंट की राशि भी शामिल है। एरियर की राशि से आयकर संबंधित वित्तीय वर्ष के आधार पर कटेगा।

विभाग से हार्ड कॉपी मंगाई : ऑनलाइन एरियर स्लिप जारी करने के बाद कई विभागों में हार्ड कॉपी भी भेज दी गयी थी। जब इसे कर्मचारियों के बीच बांटना शुरू किया गया तो पाया गया कि एरियर स्लिप में कुल एरियर राशि बतायी गयी है। पीएफ अंशदान, टेप्स (टिस्को इंप्लाइ पेंशन स्कीम), आयकर कटौती की राशि का विवरण नहीं दिया गया है। इसके बाद जिन कर्मचारियों को हार्ड कॉपी दी गयी थी, उन लोगों से वापस लिया गया। इसके बाद सभी कॉपियों को वापस ले लिया गया।इन्हें नहीं मिलेगा लाभ : करीब 600 वैसे कर्मचारी जो वर्ष 2018 जनवरी या उसके बाद से कंपनी में नियुक्त हुए हैं उन्हें इस ग्रेड रिविजन समझौता के अनुसार एरियर का लाभ नहीं मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें