ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील में कर्मचारियों को 1 से 8 लाख रुपये तक मिलेगा एरियर

टाटा स्टील में कर्मचारियों को 1 से 8 लाख रुपये तक मिलेगा एरियर

टाटा स्टील के कर्मचारियों की एरियर की राशि को लेकर जिज्ञासा जल्द ही समाप्त होनेवाली है। कर्मचारियों को 28 जनवरी को ऑनलाइन एरियर स्लीप मिल जाएगी, जबकि 31 जनवरी से हार्ड कॉपी भी मिलने...

टाटा स्टील में कर्मचारियों को 1 से 8 लाख रुपये तक मिलेगा एरियर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 21 Jan 2020 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील के कर्मचारियों की एरियर की राशि को लेकर जिज्ञासा जल्द ही समाप्त होनेवाली है। कर्मचारियों को 28 जनवरी को ऑनलाइन एरियर स्लीप मिल जाएगी, जबकि 31 जनवरी से हार्ड कॉपी भी मिलने लगेगी।

इस संबंध में प्रबंधन ने सोमवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के शीर्ष तीन पदाधिकारियों आर रवि प्रसाद, सतीश कुमार सिंह तथा अरविंद कुमार पांडेय के साथ बैठक की, जिसमें एरियर स्लीप को दिखाया गया। सूत्रों के मुताबिक, मिलनेवाली एरियर राशि को लेकर भी लगभग स्थिति स्पष्ट हुई है। सूत्रों का कहना है कि एक लाख से लेकर आठ लाख रुपये तक एरियर मिलेगा। जानकारी के मुताबिक प्रबंधन और यूनियन की बैठक में तैयार एरियर स्लीप की संभावित त्रुटियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। एरियर स्लीप के त्रुटिहीन होने की पुष्टि होने पर यूनियन ने इसके वितरण पर सहमति दे दी। एरियर स्लीप से यह पता चलेगा कि ग्रेड रिवीजन में कर्मचारी के वेतन में किस मद में कितनी वृद्धि हुई है और किस मद में उन्हें कितना एरियर तथा कुल एरियर मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि ऑन रोल कर्मचारियों को 1 से 3 लाख रुपये तक एरियर मिलेगा, जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विभिन्न मदों को मिलाकर आठ लाख तक एरियर मिलेगा। एरियर की राशि फरवरी के तीसरे सप्ताह में कर्मचारियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें