Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTata Steel Employees Launch Cleanliness Drive at Dimna Lake with Community Support

डिमना लेक के पर्यटन स्थल पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

जमशेदपुर में टाटा स्टील के कर्मचारियों और टाटा स्टील फाउंडेशन ने डिमना लेक पर स्वच्छता अभियान चलाया। प्लास्टिक और अन्य कचरे को इकट्ठा कर डस्टबिन में डाला गया। स्थानीय व्यापारियों और पर्यटकों को कचरा न...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 12 Oct 2025 03:15 PM
share Share
Follow Us on
डिमना लेक के पर्यटन स्थल पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

जमशेदपुर। टाटा स्टील के कोक प्लांट के कर्मचारी एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से डिमना लेक के पर्यटन स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।आज के स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप लोगों के द्वारा फेके गए प्लास्टिक के टुकड़े एवं अन्य कचरे को जहां-तहां फेंकने के चलते फैले हुए गंदगी को बोरे में भरकर पर्यटन स्थल से दूर डस्टबिन में जाकर रखा गया | आज के सफाई अभियान में सफाई से पहले का भी चित्र लिया गया और सफाई के बाद का भी चित्र लिया गया | इसके साथ ही वहां पर स्थानीय छोटे-छोटे ठेले, खोमचे एवं पर्यटक को प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का सामान जहां तहां न फेंकने के लिए समझाया गया, लोगों से आग्रह किया गया कि वह स्वच्छता को बनाए रखने के लिए प्लास्टिक एवं अन्य कचरा के समान को अपने साथ ले जाकर उचित स्थान में ही इसको रखा जाए | स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से सुर रंजन राय, सौरभ अग्रवाल, विजय सोनी, आसिफ इकबाल, अमन, आशीष सेठी, किरण बाग, अनीशा, रेनू मंजू, सौरभ, संगीता ने अपना योगदान दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।