टाटा स्टील कलर्स में जेएन टाटा, जेआरडी और रतन टाटा की प्रतिमा का अनावरण

Mar 06, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटा स्टील की सहायक इकाई टाटा स्टील कलर्स ने जमशेदपुर में संस्थापक दिवस पर जेएन टाटा, जेआरडी टाटा और रतन टाटा की प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह में प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने टाटा समूह के संस्थापकों के योगदान और उनके नैतिक मूल्यों को याद किया।

टाटा स्टील कलर्स में जेएन टाटा, जेआरडी और रतन टाटा की प्रतिमा का अनावरण

टाटा स्टील की सहायक इकाई टाटा स्टील कलर्स, जमशेदपुर में संस्थापक दिवस पर जेएन टाटा, जेआरडी टाटा और रतन टाटा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से टाटा स्टील कलर्स के प्रबंध निदेशक प्रवीण वी थम्पी, प्लांट हेड इंद्रनील विश्वास, सीएफओ आनंद चंद तथा डीजीएम एचआर राजेश त्रिपाठी और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, वर्किंग प्रेसिडेंट विजय खां, जनरल सेक्रेटरी संजय कुमार सिंह, देव कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह में वक्ताओं ने टाटा समूह के संस्थापकों के योगदान, उनके नैतिक मूल्यों, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि इन महान विभूतियों के सिद्धांत आज भी संगठन को नई ऊंचाइयों की ओर प्रेरित करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।