टाटा स्टील में अधिकारियों को 30 लाख से अधिक मिला बोनस

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटा स्टील ने अधिकारियों के वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर बोनस और वेतन वृद्धि की घोषणा की है। जिन अधिकारियों का बेसिक कम था, उनके वेतन में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। बोनस की राशि 8 अप्रैल को खातों में भेजी गई है, जबकि वेतन वृद्धि का लाभ अप्रैल से मिलेगा।

टाटा स्टील में अधिकारियों को 30 लाख से अधिक मिला बोनस

टाटा स्टील के अधिकारियों के वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर बोनस और वेतन वृद्धि की घोषणा कर दी गई है। इसकी सूचना अधिकारियों को उनके व्यक्तिगत मेल पर भेज दी गई है। सूत्रों ने बताया कि इस बार जिन अधिकारियों के बेसिक कम थे, उन अधिकारियों के वेतन में 40 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है। सरकार की सीटीसी के पचास प्रतिशत तक की वृद्धि के नियमों के आधार पर ऐसे अधिकारियों के बेसिक में अधिक वृद्धि हुई है, जबकि सप्लीमेंट्री अलाउंस में कम वृद्धि हुई है। पुराने अधिकारियों या जिनके बेसिक अधिक थे, उनके बेसिक में कम वृद्धि की गई है।

लेकिन सप्लीमेंट्री भत्तों में अधिक वृद्धि की गई है। वेतन वृद्धि के साथ ही उनको बोनस भी दिया गया है। बोनस की राशि 8 अप्रैल को अधिकारियों के खाते में भेज दी गई है, जबकि वेतन वृद्धि का लाभ अप्रैल से मिलेगा। अप्रैल का वेतन इस वृद्धि के साथ मिलेगा। बोनस की राशि 30 लाख से अधिक मिलने का अनुमान है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।