टाटा स्टील ने चुनाव के लिए की पेड हॉलीडे की घोषणा

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

23 फरवरी के लिए चुनाव वाले क्षेत्र में लागू होगी व्यवस्था सरकार की अधिसूचना

टाटा स्टील ने चुनाव के लिए की पेड हॉलीडे की घोषणा

टाटा स्टील लिमिटेड ने नगर निकाय (सामान्य) चुनाव 2026 के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। कंपनी के चीफ पीपल ऑफिसर की ओर से गुरुवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, 23 फरवरी को चुनाव वाले क्षेत्रों में स्थित कंपनी के डिवीजन/विभागों के कर्मचारियों के लिए पेड हॉलीडे (भुगतान वाली छुट्टी) घोषित की गई है। यह फैसला झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा 13 फरवरी को जारी अधिसूचना के आधार पर लिया गया है। केवल उन नगर निकायों में, जहां चुनाव हो रहा है। यहां स्थित कंपनी के विभागों के कर्मचारियों को यह छुट्टी मिलेगी। अन्य कर्मचारी सामान्य रूप से काम करेंगे।

वर्क्स और नॉन-वर्क्स विभागों में केवल आवश्यक सेवाओं और मेंटेनेंस कर्मी ही ड्यूटी पर रहेंगे। ऐसे कर्मचारियों को पहले से सूचित किया जाएगा और वे एक अतिरिक्त पेड हॉलीडे के हकदार होंगे, जिसे वर्ष के अंत तक अवेल कर सकते हैं। शिफ्ट ए, डी, ई, एफ और जी में काम करने वाले कर्मचारियों को बैच में 4 घंटे की छुट्टी दी जाएगी, ताकि वे वोट डाल सकें। उन्हें सभी सामान्य भत्ते मिलेंगे। बी और सी शिफ्ट्स के कर्मचारी सामान्य कार्य घंटों में काम करेंगे, क्योंकि उन्हें ड्यूटी से पहले वोट डालने की उम्मीद है। कर्मचारी केवल अपनी पोस्टिंग वाली जगह पर ही पेड हॉलीडे के हकदार होंगे। यदि वे किसी अन्य जगह पर रजिस्टर्ड वोटर हैं तो वे वहां वोट डालने के लिए पेड हॉलीडे ले सकते हैं, बशर्ते वे वोटिंग का प्रमाण-पत्र जमा करें। सभी अन्य कर्मचारी इस दिन को छुट्टी के रूप में मनाएंगे। कंपनी ने सभी चीफ और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि आवश्यक कार्रवाई करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।