टाटा स्टील में दो चीफ के कार्यक्षेत्र बदले, सर्कुलर जारी

Apr 11, 2026 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटा स्टील में एक अप्रैल से संगठनात्मक परिवर्तन किए गए हैं। सीईओ टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर के अनुसार, सेम उगुर और आशीष कुमार अपनी वर्तमान भूमिकाओं में कार्य करते रहेंगे, जबकि वे नए रिपोर्टिंग ढांचे के तहत काम करेंगे।

टाटा स्टील में दो चीफ के कार्यक्षेत्र बदले, सर्कुलर जारी

टाटा स्टील में एक अप्रैल के सर्कुलर के संदर्भ में तत्काल प्रभाव से संगठनात्मक परिवर्तन किए गए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया। इसके मुताबिक सेम उगुर, डायरेक्टर ग्रुप शिपिंग, वाइस प्रेसिडेंट सप्लाई चेन को रिपोर्ट करेंगे और अपने वर्तमान स्थान से ही कार्य करना जारी रखेंगे। जबकि, आशीष कुमार, चीफ चार्टरिंग, ऑपरेशंस और मैरीटाइम सस्टेनेबिलिटी डायरेक्टर ग्रुप शिपिंग को रिपोर्ट करेंगे और अपने वर्तमान स्थान से ही कार्य करना जारी रखेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।