ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा स्टील : 13 मैनेजमेंट ट्रेनी कॉमर्शियल बैच की पदस्थापना

टाटा स्टील : 13 मैनेजमेंट ट्रेनी कॉमर्शियल बैच की पदस्थापना

टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से इंडक्शन कार्यक्रम के पूर्ण होने पर 13 मैनेजमेंट ट्रेनी कॉमर्शियल ऑपरेशन 2019 बैच की पदस्थापना की गयी है। यह पदस्थापना 15 जुलाई से प्रभावी मानी जाएगी। इसमें योगदान देने...

टाटा स्टील : 13 मैनेजमेंट ट्रेनी कॉमर्शियल बैच की पदस्थापना
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 19 Jul 2019 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से इंडक्शन कार्यक्रम के पूर्ण होने पर 13 मैनेजमेंट ट्रेनी कॉमर्शियल ऑपरेशन 2019 बैच की पदस्थापना की गयी है। यह पदस्थापना 15 जुलाई से प्रभावी मानी जाएगी। इसमें योगदान देने वाले सभी अधिकारियों को आइएल-5 ग्रेड में मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया है। दो अधिकारी बने हेड : टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार दो अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है। आइएल-4 ग्रेड के अधिकारी अनिल कुमार को आइएल-थ्री ग्रेड में प्रोन्नति देते हुए उन्हें टीएसके में हेड सिक्योरिटी ऑपरेशन का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा गिरीश कुमार शर्मा को आइएल-4 से आइएल-3 ग्रेड में प्रोन्नति देते हुए हेड सिक्योरिटी वेस्ट बोकारो एंड झरिया बनाया गया है।कुछ अधिकारियों का तबादला, प्रोन्नति : टाटा स्टील के चीफ एचआरएम केएंडइ दीपा वर्मा की ओर से जारी सर्कुलर में मैनेजर अकाउंट फाइनेंसियल अकाउंट का तबादला मैनेजर एफएंडए अकाउंट (टीएसके) में किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष (एचआरएम) सुरेश दत्त त्रिपाठी की ओर से जारी अधिसूचना में एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी सीइओ सह एमडी ज्योत्सना सिंह को फिर यथावत पदस्थापित किया गया है। वहीं एस रमेश को सीनियर मैनेजर एफएंडए में भेजा गया है। इसके अलावा तपन कुमार होता को असिस्टेंट मैनेजर से मैनेजर के पद पद प्रोन्नति दी गयी है। आइएल-4 ग्रेड के अधिकारी नवोनीता दास को आइएल-3 के रूप में प्रोन्नति दी गयी है। वहीं प्रेम गणेश को आइएल-4 से आइएल-3 में प्रोन्नति दी गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें