दो ठेका श्रमिकों को हटाने के खिलाफ टाटा पावर गेट पर यूनियन का प्रदर्शन
टाटा पावर मजदूर यूनियन ने दो ठेका श्रमिकों पवन कुमार और संजीव प्रसाद की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि जब तक श्रमिकों की मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि श्रमिकों को नौकरी से हटाने का भय दिखाकर सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।
टाटा पावर मजदूर यूनियन ने दो ठेका श्रमिकों पवन कुमार एवं संजीव प्रसाद की फिर से बहाली की मांग को लेकर सोमवार की सुबह जोजोबेड़ा स्थित कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधन और ठेका एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यूनियन ने स्पष्ट कर दियाया है कि जब तक मजदूरों की मांगें पूरी नहीं होतीं और दोनों को पुनः टाटा पावर में बहाल नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन के उपाध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया है कि मजदूरों को नौकरी से हटाने का भय दिखाकर सुरक्षा उपकरण, भुगतान पर्ची, हाजिरी कार्ड और डबल ओवरटाइम जैसी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है, जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इस पूरे मामले की जानकारी जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कंपनी में किसी प्रकार की हड़ताल या आंदोलन होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी टाटा पावर प्रबंधन एवं संबंधित ठेकेदारों की होगी।ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को दे दी है। यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कंपनी में किसी प्रकार की हड़ताल या आंदोलन होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी टाटा पावर प्रबंधन एवं संबंधित ठेकेदारों की होगी।उप श्रमायुक्त कार्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 15 जनवरी, 2026 को डीएलसी कार्यालय में वार्ता निर्धारित की है। यूनियन ने तब तक सभी मजदूरों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा है कि यदि इस दौरान ठेका प्रबंधन द्वारा कोई उकसाने वाली कार्रवाई की जाती है, तो औद्योगिक अशांति की जिम्मेदारी प्रबंधन पर होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




