टाटा पावर मजदूर यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी
जमशेदपुर में टाटा पावर मजदूर यूनियन की बैठक हुई, जिसमें ओवरटाइम का दोगुनी दर से भुगतान नहीं करने के खिलाफ मई में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। मजदूरों ने कहा कि प्रबंधन केवल आश्वासन दे रहा है और धमकी दी जा रही है कि ओटी की डबल मांग करने वालों को निकाला जाएगा।

जमशेदपुर। टाटा पावर मजदूर यूनियन की बैठक मंगलवार को बारीगोड़ा स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। अध्यक्षता अम्बुज कुमार ठाकुर ने की। इसमें सभी विभागों में ओवरटाइम का दोगुनी दर से भुगतान नहीं करने के खिलाफ मई में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। मजदूरों ने बताया कि टाटा पावर के आईआर अधिकारी सिर्फ मजदूरों को तीन माह से आश्वासन देते आ रहे हैं। अब भी फायर ब्रिगेड के मजदूरों से ओटी कराया जा रहा है। लेकिन दोगुनी दर से भुगतान नहीं किया जा रहा है। मजदूरों को धमकाया जा रहा है कि बहुत जल्द ओटी का डबल मांगने वालों निकाल बाहर किया जाएगा।
यूनियन ने चेतावनी दी कि मामला डीएलसी कार्यालय में लंबित है। अगर टाटा पावर प्रबंधन ने किसी भी मजदूरों के साथ छेड़छाड़ की तो अनिश्चितकालीन आंदोलन टाटा पावर में होगा। बैठक में यूनियन के महासचिव निगमानंद पाल, पवन कुमार के साथ मजदूर उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


