आज देश में मजदूर विरोधी नीतियों को लगातार लागू किया जा रहा : यूनियन

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटा पावर मजदूर यूनियन का प्रथम सम्मेलन गोविंदपुर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा, ठेका प्रथा और निजीकरण की नीतियों पर चर्चा की गई। नेताओं ने मजदूरों की एकता को उनकी ताकत बताया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। 21 सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया।

आज देश में मजदूर विरोधी नीतियों को लगातार लागू किया जा रहा : यूनियन

टाटा पावर मजदूर यूनियन का प्रथम सम्मेलन गोविंदपुर स्थित चित्रगुप्त भवन में रविवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में एटक के वरिष्ठ नेता जयशंकर प्रसाद पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज देश में मजदूर विरोधी नीतियों को लगातार लागू किया जा रहा, जिससे मेहनतकश वर्ग के हक और अधिकारों पर सीधा आघात हो रहा है। ठेका प्रथा, श्रम कानूनों में बदलाव और निजीकरण की नीति मजदूरों के भविष्य को असुरक्षित बना रही है।ऐसे समय में टाटा पावर मजदूर यूनियन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। यह यूनियन सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि मजदूरों की आवाज, उनका हक और उनके सम्मान की लड़ाई का मजबूत मंच है।सम्मेलन

में यह भी कहा गया कि मजदूरों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जब तक मजदूर संगठित नहीं होंगे, तब तक उनके अधिकार सुरक्षित नहीं हो सकते। इसलिए सभी साथियों को आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुट होकर संघर्ष की राह पर आगे बढ़ना होगा।नेताओं ने जोर देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में मजदूरों के हक, सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा तथा हर स्तर पर मजदूरों की आवाज को बुलंद किया जाएगा।अंत में नई ऊर्जा और संकल्प के साथ सभी ने संगठन को मजबूत करने तथा मजदूर हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।एटक के राज्य सचिव सह टाटा पावर मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार ठाकुर ने समेलन की अध्यक्षता की। 21 सदस्यीय कमेटी का गठन सम्मेलन में टाटा पावर मजदूर यूनियन की 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। तत्पश्चात कमेटी ने 8 सदस्यीय सेक्रेटेरियट का चुनाव किया।जिसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार ठाकुर, सीताराम कामत व हीरा अरकने, महासचिव निगमानंद पाल,सचिव पवन कुमार, सहायक सचिव राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष शुभम तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य में धनंजय कुमार, मुगध हांसदा, संजीव प्रसाद, सुरेश तिवारी, अमरजीत कुमार, संतोष सिंह, जुन्नु सोरेन, विजयंती मार्डी, साजन हांसदा, रोशन दास, आलोक कुमार झा और इंद्रजीत कुमार शामिल हैं। सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सम्मेलन प्रांगण में झंडातोलन के साथ हुई, जहां उपस्थित सभी साथियों ने शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।सम्मेलन में मुख्य रूप से राम जीवन कामत, विक्रम सिंह, श्रवन कुमार, पिंकी सिंह मुखिया, सोनिका सरदार, मुकेश रजक, राजू सामद, रंजन यादव आदि शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।