टाटा पावर का फ्लाई ऐश निकालने से क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषित, समिति ने एसडीएम से की शिकायत

Jan 08, 2026 02:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटा पावर द्वारा जोजोबेड़ा से फ्लाई ऐश का अवैज्ञानिक निष्कासन क्षेत्र के पर्यावरण को गंभीर रूप से प्रदूषित कर रहा है। ग्रामीण विकास समिति ने विरोध किया है, कहा है कि जलस्रोत, खेत और खलिहान बर्बाद हो रहे हैं। यदि रोक नहीं लगी, तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन भी सौंपा गया है।

टाटा पावर का फ्लाई ऐश निकालने से क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषित, समिति ने एसडीएम से की शिकायत

टाटा पावर जोजोबेड़ा से फ्लाई ऐश निकालने से क्षेत्र का पर्यावरण और खेत खलिहान दूषित हो गया है। ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार ठाकुर ने इसके विरोध में कहा कि टाटा पावर प्रबंधन द्वारा जोजोबेड़ा क्षेत्र में फ्लाई ऐश का अवैज्ञानिक और मनमाने तरीके से निष्कासन किया जा रहा, जिसके कारण पूरे इलाके का पर्यावरण गंभीर रूप से प्रदूषित हो चुका है। खेत-खलिहान बर्बाद हो रहे हैं, जलस्रोत दूषित हो चुके हैं और आम जनजीवन पर इसका सीधा व घातक प्रभाव पड़ रहा है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण कानूनों का खुला उल्लंघन है, बल्कि किसानों और स्थानीय निवासियों के जीवन व आजीविका के साथ सीधा खिलवाड़ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यदि शीघ्र इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो ग्रामीण विकास समिति स्थानीय जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी टाटा पावर प्रबंधन की होगी।इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही इसकी प्रति झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव को भी भेजी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।