टाटा मोटर्स के दो पदाधिकारी को लॉंन्ग सर्विस अवॉर्ड

Jan 10, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा को दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। उन्हें कलाई घड़ी और चांदी का सिक्का भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई।

टाटा मोटर्स के दो पदाधिकारी को लॉंन्ग सर्विस अवॉर्ड

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा को दीर्घकालीन सेवा (लॉन्ग सर्विस) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कंपनी के ऑटो जनरल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रिम फैक्ट्री की जीएम किरण नरेन्द्र, पेंट एंड ट्रिम फैक्ट्री के डीजीएम प्रणय कांत, डीजीएम अनिल शर्मा, डीजीएम अनुज वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा को कलाई घड़ी और चांदी का सिक्का भेंट कर सम्मानित किया गया। कंपनी प्रबंधन की ओर से उनके दीर्घकालीन योगदान और सेवाओं की सराहना की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।