टाटा मोटर्स: वेतन समझौता के लिए यूनियन ने प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र

Feb 08, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वेतन समझौता प्रक्रिया को सक्रिय किया है। शनिवार को चार्टर्ड ऑफ डिमांड प्रबंधन को सौंपा गया। हाल ही में हुई बैठक में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने सुझाव आमंत्रित किए थे। अब जल्द ही वार्ता होगी।

टाटा मोटर्स: वेतन समझौता के लिए यूनियन ने प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ससमय वेतन समझौता संपन्न कराने को लेकर सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को यूनियन की ओर से चार्टर्ड ऑफ डिमांड प्रबंधन को सौंपा गया। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वेतन समझौते की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में यूनियन की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कमेटी मेंबर्स और पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संवाद स्थापित कर चार्टर्ड ऑफ डिमांड के लिए सुझाव आमंत्रित किए थे। प्राप्त सुझावों पर विचार-विमर्श के बाद मांग पत्र तैयार कर प्रबंधन को सौंप दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब जल्द ही वार्ता होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।