ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा मोटर्स में कर्मचारियों की मौत पर आश्रित को मिलेगा यह लाभ

टाटा मोटर्स में कर्मचारियों की मौत पर आश्रित को मिलेगा यह लाभ

टाटा मोटर्स में प्रबंधन और यूनियन ने एक बड़ी पहल के तहत स्थायी कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजना की शुरुआत की...

टाटा मोटर्स में कर्मचारियों की मौत पर आश्रित को मिलेगा यह लाभ
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 26 Sep 2020 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा मोटर्स में प्रबंधन और यूनियन ने एक बड़ी पहल के तहत स्थायी कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी योजना की शुरुआत की है। शुक्रवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच हुई बैठक के बाद 1 सितंबर 2019 से जीवन रतन कल्याण योजना लागू करने पर मुहर लगाई गई। इसके तहत अब किसी बीमारी या दुर्घटना या किसी भी वजह से मृत्यु होने पर कर्मचारियों के आश्रित को तैयार फार्मूला के आधार पर एकमुश्त राशि दी जायेगी। लेकिन यह राशि उन्हीं मृत कर्मचारियों के आश्रित को दी जायेगी, जिन्होंने इलाज के दौरान किसी प्रकार का बाहरी या सरकारी सहायता नहीं ली होगी। इस स्कीम का लाभ एक सितंबर 2019 या इसके बाद के मृत कर्मचारियों के आश्रितों को भी मिलेगा। सहायता राशि की गणना कर्मचारियों के बेसिक, डीए, सेवा अवधि आदि के आधार पर होगी। सूत्रों के मुताबिक अगर किसी कर्मचारी की 25 साल नौकरी करने पर मौत होती है तो उनके परिजन को 3.5 लाख से 4 लाख रुपये तक सहायता राशि मिलेगी। फार्मूला के अनुसार 25 साल से जितनी अधिक नौकरी होगी, प्रति वर्ष इसपर 10 हजार रुपये की दर से राशि बढ़ेगी। यानी किसी कर्मचारी की 40 साल नौकरी करने पर दुर्भाग्यवश मौत होती है तो उनके परिजन को करीब 5.5 लाख रुपये मिलेंगे। गणना में अधिकतम 15 हजार बेसिक को शामिल किया गया है। अगर किसी कर्मचारी का बेसिक 16 हजार होगा तो उनके 15 हजार बेसिक पर ही गणना होगी। लेकिन बेसिक 15 हजार से जितना कम होगा, उसपर गणना की जाएगी। इस स्कीम के लागू होने की सूचना पर कर्मचारियों ने यूनियन महामंत्री आरके सिंह और अध्यक्ष गुरमीत सिंह को धन्यवाद दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें