टाटा मोटर्स यूनियन उप चुनाव: पांच उम्मीदवारों ने लिये नामांकन पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुई तीन सीटों पर उप चुनाव के लिए सोमवार को कुल पांच नामांकन फार्म बिके।

टाटा मोटर्स यूनियन उप चुनाव: पांच उम्मीदवारों ने लिये नामांकन पत्र

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुई तीन सीटों पर उप चुनाव के लिए सोमवार को कुल पांच नामांकन फार्म बिके। एक्सल डिवीजन की दो सीटों के लिए केवल दो नामांकन फार्म बिके, जिससे दोनों उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है। वहीं, ईआरसी डिवीजन की एक सीट के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म लिया। चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई के हस्ताक्षर से सोमवार को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया गया। क्षेत्र संख्या 4 एवं 5 (एक्सल डिवीजन) से रवींद्र कुमार और सिंह बीके ने नामांकन फार्म लिया है। यदि इनका नामांकन वैध पाया गया तो दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे।

क्षेत्र संख्या 49 (ईआरसी) पर तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया है। इनमें विश्वनाथ घोष, सुनील कुमार प्रसाद एवं समरेश कुमार शामिल हैं। नामांकन पत्र 14 अप्रैल मंगलवार को जमा किए जाएंगे। उम्मीदवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कंपनी परिसर स्थित पुराना कैंटीन के निर्धारित काउंटर पर नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी और वैध उम्मीदवारों के नामों का प्रकाशन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।