टाटा मोटर्स में सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई
टाटा मोटर्स ने मार्च में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में यूनियन के पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि वे हमेशा कर्मचारियों के लिए तत्पर रहेंगे। सेवानिवृत्त कर्मियों ने यूनियन की सराहना की।

टाटा मोटर्स से मार्च में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी जीवन संगिनी के साथ शिरकत की। यूनियन द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। बाद में सभी कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए। यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन सेवानिवृत्ति के बाद भी आपके लिए सदैव तत्पर रहेगी।
आप सभी ने अपनी मेहनत, सहयोग और समर्थन से कंपनी और यूनियन को ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद की है। ऐसे में यह यूनियन आपका सदैव ऋणी रहेगी। सेवानिवृत्त कर्मियों ने यूनियन के सहयोग एवं कार्यशैली की सराहना की। संचालन अशोक उपाध्याय ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


