Tata Motors Employs 148 Skilled Trainees Under TMS and FTA Programs 148 कर्मचारी पुत्र टाटा मोटर्स में किए जाएंगे नियोजित, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTata Motors Employs 148 Skilled Trainees Under TMS and FTA Programs

148 कर्मचारी पुत्र टाटा मोटर्स में किए जाएंगे नियोजित

टाटा मोटर्स में टीएमएसटी और एफटीए करने वाले 148 कर्मी पुत्रों को कंपनी में नियोजित किया जाएगा। यूनियन अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने जानकारी दी कि ये प्रशिक्षु डिप्लोमा के बाद टाटा...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 10 Oct 2025 07:03 PM
share Share
Follow Us on
148 कर्मचारी पुत्र टाटा मोटर्स में किए जाएंगे नियोजित

टाटा मोटर्स में टीएमएसटी (टाटा मोटर्स स्किल्ड ट्रेनिंग) तथा एफटीए (फुल टर्म अप्रेंटिस) करने वाले सभी 148 कर्मी पुत्रों को कंपनी में ही नियोजित किया जाएगा। ये जानकारी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से दी। इन 148 कर्मी पुत्र प्रशिक्षुओं को विगत दिनों डिप्लोमा के लिए सूचीबद्ध किया गया था, उस मामले में उत्पन्न भ्रांतियों को दूर कर लिया गया है। यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी के साथ इस मुद्दे पर वार्ता हुई। वार्ता के बाद यूनियन कार्यालय में सभी यूनियन पदाधिकारियों के संग अध्यक्ष व महामंत्री बैठक कर सारी वस्तु स्थिति को स्पष्ट किया।

यूनियन महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि सभी 148 प्रशिक्षुओं को डिप्लोमा के उपरांत टाटा मोटर्स में ही नियोजित किया जाएगा। यह बात पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है। ये कर्मचारी पुत्र काम करते हुए डिप्लोमा करेंगे, फिर इनको यहां नियोजित किया जाएगा। कंपनी में हाल ही में चयनित 35 कर्मचारी पुत्र भी तीन साल का डिप्लोमा करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।