Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTata Motors Announces 4-Day Holiday from September 29 to October 2
टाटा मोटर्स में कल से चार दिन की छुट्टी, 3 को खुलेगी कंपनी

टाटा मोटर्स में कल से चार दिन की छुट्टी, 3 को खुलेगी कंपनी

संक्षेप:

टाटा मोटर्स ने 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चार दिनों की छुट्टी की घोषणा की है। 5 अक्टूबर को काम होगा। यह छुट्टी 26 जनवरी के कार्य के एवज में है, और 14 एवं 28 सितंबर को रविवार के काम के लिए 30 सितंबर और...

Sep 28, 2025 06:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

टाटा मोटर्स में 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक चार दिन छुट्टी रहेगी। हालांकि कंपनी में 5 अक्तूबर को काम होगा। इस संबंध में गुरुवार को प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर में कहा गया कि 26 जनवरी को काम होने के एवज में 29 सितंबर को सवैतनिक (पेड होलीडे) अवकाश रहेगा। जबकि 14 और 28 सितंबर को रविवार के दिन काम होने के एवज में 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को अवकाश घोषित किया गया है। 2 अक्तूबर को दशहरा और गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पेड होलीडे (सवैतनिक अवकाश) घोषित किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस तरह कंपनी लगातार 4 दिन के अवकाश के बाद 3 अक्तूबर को खुलेगी। कंपनी में 5 अक्तूबर को काम होगा। इसके एवज में अवकाश की घोषणा की तिथि की सूचना बाद में कर्मचारियों को दी जाएगी।