ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा समूह के चयरमैन बोले-जमशेदपुरवासियों का जीवन स्तर बेहतर बनाऊंगा

टाटा समूह के चयरमैन बोले-जमशेदपुरवासियों का जीवन स्तर बेहतर बनाऊंगा

जमशेदपुर हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टाटा स्टील की स्थापना यहीं से हुई थी। वादा करता हूं कि टाटा स्टील के विकास के साथ शहरवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाउंगा। जेएन टाटा की 179 जयंती पर टाटा...

जमशेदपुर हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टाटा स्टील की स्थापना यहीं से हुई थी। वादा करता हूं कि टाटा स्टील के विकास के साथ शहरवासियों के जीवन स्तर को बेहतर...
1/ 5जमशेदपुर हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टाटा स्टील की स्थापना यहीं से हुई थी। वादा करता हूं कि टाटा स्टील के विकास के साथ शहरवासियों के जीवन स्तर को बेहतर...
2/ 5
3/ 5
4/ 5
5/ 5
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 03 Mar 2018 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टाटा स्टील की स्थापना यहीं से हुई थी। वादा करता हूं कि टाटा स्टील के विकास के साथ शहरवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाउंगा।

जेएन टाटा की 179 जयंती पर टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने शनिवार को पोस्टल पार्क से शहरवासियों को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा स्टील ने सोसाइटी के साथ मिलकर पूरी तरह से इंटीग्रेटेड सिटीजन बिजनेस मॉडल बनाया। इस कारण जमशेदपुर देश का पहला स्मार्ट सिटी बना। आज हर कोई स्मार्ट सिटी की बात करता है, जो जरूरी भी है। मैं एक टेक्नोलॉजी ग्रुप से आता हूं। इसलिए पता है कि टेक्नोलॉजी के सहारे बहुत कुछ किया जा सकता है। लेकिन, टाटा स्टील ने जमशेदपुर शहर को बिना किसी टेक्नोलॉजी के इस तरह से प्लानिंग की, उसे इस तरह गढ़ा कि वह देश भर में एक मिसाल बनकर उभरा है। इस सहयोग के लिए मैं टाटा स्टील के हर एक कर्मचारी, अधिकारी, यूनियन और राज्य सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरा वादा है कि अब टेक्नोलॉजी की मदद से टाटा स्टील और जमशेदपुर को हम और अच्छा बना सकते हैं। उन्हों अपने संबोधन में गुड मॉर्निंग से शहरवासियों का अभिनंदन किया।

टाटा स्टील का भविष्य उज्ज्वल : चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा स्टील का भविष्य उज्ज्वल है। मैं पिछली बार भी यहां आया था और यह मेरा सौभाग्य है कि इस ऐतिहासिक शहर में आज यहां हूं और रतन टाटा मेरे साथ हैं। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील देश-दुनिया की प्रमुख कंपनी है और समूह का बेंचमार्क है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें