सप्लाई चेन की चुनौतियों से निपटने को तैयार रहें कंपनियां : चंद्रशेखरन
मध्य पूर्व में युद्ध के चलते टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ और प्रबंध निदेशकों के साथ बैठक की। उन्होंने कंपनियों को संभावित चुनौतियों का सामना करने के लिए सतर्क रहने को कहा और नकदी प्रबंधन पर ध्यान देने की सलाह दी। समूह ने 10 हजार कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को ग्रुप की 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ और प्रबंध निदेशकों के साथ बैठक की। उन्होंने आने वाले संभावित चुनौतियों से निपटने को टाटा समूह की अपनी सभी प्रमुख कंपनियों को सतर्क किया। इस दौरान यह आकलन किया गया कि युद्ध के कारण सप्लाई चेन बाधित हो रही है और कच्चे माल व तेल की कीमतों में वृद्धि से कंपनियों की लागत बढ़ेगी। इसका सीधा असर मांग पर पड़ेगा, जिससे कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बढ़ सकता है। बैठक में जमशेदपुर स्थित ग्रुप के कई कंपनियों के सीईओ व एमडी भी शामिल हुए।नकदी
प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाहचंद्रशेखरन ने कंपनियों को नकदी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नए प्रोजेक्ट शुरू करने में सतर्कता बरती जाए और जरूरत पड़ने पर उनकी समय सीमा की दोबारा समीक्षा की जाए। सप्लाई में देर के कारण कई कंपनियों की उत्पादन क्षमता प्रभावित हो सकती है, वहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर और विस्तार योजनाओं में भी विलंब संभव है। बैठक में यह भी सामने आया कि तेल की कीमतों, लॉजिस्टिक्स लागत, मुद्रा उतार-चढ़ाव और संसाधनों की कमी के चलते कारोबारी लागत और बढ़ेगी। ऐसे में कंपनियों को हर स्तर पर सतर्क रणनीति अपनाने की जरूरत है।समूह ने 10 हजार कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दीचंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह ने पश्चिम एशिया में कार्यरत करीब 10 हजार कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। वोल्टास, टीसीएस, इंडियन होटल्स और टाइटन जैसी कंपनियों के कर्मचारियों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। एयर इंडिया के माध्यम से कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस लाने में मदद दी गई है, वहीं कतर और सऊदी अरब में भी वीजा और आवागमन की सुविधा सुनिश्चित की गई है। चंद्रशेखरन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा के साथ उनके मानसिक तनाव को भी गंभीरता से लें। उन्होंने यह भी कहा कि संकट खत्म होने के बाद के दौर के लिए कंपनियां पूरी तरह तैयार रहें और तेजी से काम शुरू करने की क्षमता बनाए रखें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


