ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा कमिंस यूनियन ने मांगा 20 प्रतिशत बोनस

टाटा कमिंस यूनियन ने मांगा 20 प्रतिशत बोनस

टाटा कमिंस यूनियन ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए वार्षिक बोनस को लेकर प्रबंधन को मांग पत्र सौंप दिया है। यूनियन ने 20 प्रतिशत बोनस मांगा है। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन ने गुरुवार को ही ग्रेड रिवीजन...

टाटा कमिंस यूनियन ने मांगा 20 प्रतिशत बोनस
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 03 Aug 2019 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा कमिंस यूनियन ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए वार्षिक बोनस को लेकर प्रबंधन को मांग पत्र सौंप दिया है। यूनियन ने 20 प्रतिशत बोनस मांगा है। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन ने गुरुवार को ही ग्रेड रिवीजन वार्ता के बाद एचआर की हेड अनुपमा कौल को मांगपत्र सौंप दिया। सौंपे गए मांग पत्र में यूनियन ने बीस प्रतिशत बोनस की मांग की है। हालांकि, प्रबंधन और यूनियन के बीच तय हुए फार्मूले के मुताबिक कर्मचारियों को करीब 19 प्रतिशत बोनस मिलना तय है। फार्मूला में उत्पादन लक्ष्य पूरा करने पर दस प्रतिशत, मुनाफा का लक्ष्य हासिल होने पर सात प्रतिशत तथा क्वालिटी (बीआइएस-बीफोर इन सर्विस) पर तीन प्रतिशत बोनस तय किया गया है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने उत्पादन और मुनाफा दोनों लक्ष्य तय कर लिया है। बीआइएस में दो प्रतिशत बोनस मिलने की संभावना है। इसतरह प्रोडक्शन, प्रोफीट और बीआइएस के प्रदर्शन के आधार पर लगभग 19 प्रतिशत बोनस बनेगा। दूसरी ओर कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन के मुद्दे पर गुरुवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच एक घंटे से अधिक वार्ता चली। वार्ता में यूनियन इस बात पर अड़ी रही कि पहले इंप्लाइ वार्ड के निबंधन के मामले पर फैसला होने के बाद ही दूसरे बिंदू पर बात बढ़ेगी। जबकि प्रबंधन का कहना था कि टाटा मोटर्स ने प्लांट हेड को सीइबी के जरिए निबंधन करने से इंकार कर दिया है। इसके बावजूद प्रबंधन फिर इस मामले को लेकर टाटा मोटर्स से बात करेगा। लेकिन कबतक इस मामले को लेकर अन्य बिंदुओं पर बात नहीं की जाएगी। यूनियन ने दो टूक कह दिया कि यह सबसे महत्पूर्ण मुद्दा है। वार्ता में प्लांट हेड मनीष झा, एचआर हेड अनुपमा कौल आदि तथा यूनियन से एहसान अहमद सिराजी, मनोज सिंह, अरुण सिंह, सीबी पांडेय, सुरेंद्र कुमार, अविनाश अनुपम, रामाकांत करुआ आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें