Jamshedpur News: बिहार के यात्रियों को लेकर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, छठ के लिए वेटिंग

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल ट्रेन पहली बार यात्रियों को लेकर टाटानगर से रवाना हुई। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के लिए रेलवे यह 20 कोच की ट्रेन 25 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलाएगा। शुरुआती यात्रा में कई सीटें खाली रहीं, लेकिन छठ के दौरान स्लीपर और थर्ड एसी में अभी से वेटिंग है। ट्रेन 16 स्टेशनों पर रुकेगी।

Jamshedpur News: बिहार के यात्रियों को लेकर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, छठ के लिए वेटिंग

Jamshedpur News: टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल ट्रेन पहली बार बिहार के यात्रियों को लेकर रवाना हुई। मंगलवार रात प्लेटफॉर्म नंबर दो से रवाना 20 कोच की स्पेशल ट्रेन की हर श्रेणी में सीट खाली थी। दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के यात्रियों की सुविधा में रेलवे ने 25 नवंबर तक अप-डाउन में मंगलवार-बुधवार को बिहार मार्ग में स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश दिया है। पूजा से काफी पहले रवानगी के कारण स्लीपर में 800 से अधिक और थर्ड एसी में करीब सौ सीटें बुक नहीं हुईं। हालांकि छठ के लिए अभी से वेटिंग है। ट्रेन के जनरल कोच में भी एक-डेढ़ दर्जन ही यात्री थे।

हालांकि, टाटा-बक्सर के बीच 16 स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव है। इससे बक्सर पूजा स्पेशल ट्रेन में चांडिल, मुरी, बोकारो व बिहार के अन्य स्टेशनों से यात्रियों के सवार होने की उम्मीद है। छठ पूजा को लेकर टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन की स्लीपर व थर्ड एसी कोच की सीट अभी से वेटिंग है। इधर, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से टाटानगर स्टेशन होकर संतरागाछी-अजमेर स्पेशल 28 दिसंबर, संतरागाछी से मुंबई पूजा स्पेशल ट्रेन 28 अक्तूबर, इतवारी-शालीमार स्पेशल 15 से 30 अक्तूबर और संबलपुर-संतरागाछी स्पेशल 14 व 21 अक्तूबर को चलाने का आदेश है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: बिहार के यात्रियों को लेकर रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, छठ के लिए वेटिंग