ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटिमकेन में ग्रेड रिवीजन पर वार्ता शुरू

टिमकेन में ग्रेड रिवीजन पर वार्ता शुरू

टिमकेन कंपनी के कर्मचारियों के लंबित ग्रेड रिवीजन पर शनिवार से प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता शुरू हो गई। चुनाव के बाद पहली बार प्रबंधन और यूनियन अधिकारी एक साथ वार्ता के लिए...

टिमकेन में ग्रेड रिवीजन पर वार्ता शुरू
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 11 Nov 2018 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

टिमकेन कंपनी के कर्मचारियों के लंबित ग्रेड रिवीजन पर शनिवार से प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता शुरू हो गई। चुनाव के बाद पहली बार प्रबंधन और यूनियन अधिकारी एक साथ वार्ता के लिए बैठे।

टिमकेन के कर्मचारियों का 1 मई 2017 से वेतन पुनरीक्षण लंबित है। यूनियन ने चार्टर ऑफ डिमांड प्रबंधन को सौंप दिया है, लेकिन प्रबंधन-यूनियन में विवाद के कारण वार्ता नहीं हो पा रही थी। पिछले महीने चुनाव के बाद सत्ता में पुन: महामंत्री गिरवरधारी के नेतृत्व में टीम की वापसी के बाद प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता शुरू हुई। वार्ता पर कर्मचारियों की नजर टिकी है। यूनियन ने चार्टर ऑफ डिमांड में कर्मचारी पुत्रों की नौकरी, आर्थिक लाभ, कल्याण योजनाएं, कर्मचारियों के इलाज सहित अन्य बिंदु को शामिल किया है। पहले दिन एक घंटे चली वार्ता औपचारिक रही। वार्ता में अध्यक्ष को छोड़ यूनियन के सभी पदाधिकारी और प्रबंधन से एचआर हेड दिनेश सिंह, सुमित शर्मा शामिल हुए। रात में गोलमुरी क्लब में प्रबंधन की ओर से भोज का आयोजन किया गया, जिसमें यूनियन के पुराने और नवनिर्वाचित कमेटी मेंबर शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें