ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजुस्को में ग्रेड पर वार्ता में बढ़ी बात

जुस्को में ग्रेड पर वार्ता में बढ़ी बात

जुस्को में गुरुवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता हुई। इसमें एमजीबी व टीपीआर को लेकर दोनों पक्ष ने सहमति का प्रयास किया। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को दोपहर तीन से शाम छह बजे तक दोनों पक्षों के...

जुस्को में ग्रेड पर वार्ता में बढ़ी बात
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 22 Feb 2020 01:29 AM
ऐप पर पढ़ें

जुस्को में गुरुवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता हुई। इसमें एमजीबी व टीपीआर को लेकर दोनों पक्ष ने सहमति का प्रयास किया। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को दोपहर तीन से शाम छह बजे तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने एकबार फिर वार्ता की प्रगति की जानकारी देने और उसपर मंथन करने के लिए पदाधिकारियों की बैठक बुलायी है। यह बैठक शाम पांच बजे यूनियन कार्यालय में होगी। सूत्रों ने कहा कि प्रबंधन टाटा स्टील के समान 12.75 प्रतिशत एमजीबी तथा टीपीआर (टीम परफार्मेंस रिवार्ड) देने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन गुरुवार की वार्ता में दोनों पक्ष जल्द सभी मुद्दों पर समझौता करने पर सहमत हुआ है। वार्ता में जीएम प्रणय सिन्हा, डीजीएम राजीव बहादुर, यूनियन से अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें