मेधा खोज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम
पटमदा के लोवाडीह स्थित टैलेंट नर्चरिंग पब्लिक स्कूल में 'मेधा खोज प्रतियोगिता' और करियर काउंसलिंग का आयोजन हुआ। 59 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें शीर्ष 13 छात्रों को पदक और पुरस्कार दिए गए। इंजीनियर उमेश शर्मा ने जेईई, नीट और गेट की तैयारी पर टिप्स दिए। अगले रविवार से निःशुल्क पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी होगी।

पटमदा। लोवाडीह स्थित टैलेंट नर्चरिंग पब्लिक स्कूल में शहीद निर्मल महतो स्मृति एजुकेशनल ट्रस्ट एवं टैलेंट सर्च एकेडमी की ओर से ‘मेधा खोज प्रतियोगिता’ और करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 59 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 13 छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक सहित अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। करियर मार्गदर्शन सत्र में इंजीनियर उमेश शर्मा ने जेईई, नीट और गेट की तैयारी के टिप्स दिए। अर्पिता महतो ने मेडिकल और नर्सिंग क्षेत्र की जानकारी दी। दीपक महतो और बृंदावन महतो ने पॉलिटेक्निक व आईटीआई के महत्व पर प्रकाश डाला। पंचानन महतो और जयराम महतो ने छात्रों को प्रेरित करते हुए तनाव प्रबंधन के उपाय बताए।कार्यक्रम
में टैलेंट सर्च एकेडमी के अध्यक्ष हाराधन महतो, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, इंटर कॉलेज जाल्ला के प्राचार्य अरुण महतो, पूर्ण चंद्र महतो, राज शेखर महतो, प्रबोध कुमार महतो, असित कुमार महतो, विश्वनाथ महतो, उदय गोप, उमेश माण्डी, उत्तम गोप, मुकेश गोराई आदि उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि अगले रविवार से यहां निःशुल्क पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


