ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसंगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल करें : गिलुवा

संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल करें : गिलुवा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा से रविवार को उनके आवास पर मिलने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष राम पहुंचे। मनीष राम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को गुलदस्ता भेंट की। इस मौके पर...

संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल करें : गिलुवा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 01 Jul 2019 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा से रविवार को उनके आवास पर मिलने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष राम पहुंचे। मनीष राम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा को गुलदस्ता भेंट की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने जिलाध्यक्ष मनीष राम को कहा कि अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं। पश्चिमी सिंहभूम जिला में भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारियों को एकजुट कर संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में पहल करें।

इधर चक्रधरपुर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष मनीष राम को नगर एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष शेषनारायण लाल, नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, टोकलो मंडल अध्यक्ष पंडित महतो, चक्रधरपुर मंडल अध्यक्ष श्रीवंत षाड़ंगी, नगर महामंत्री कुमार विवेक, राजेश गुप्ता, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रेम प्रधान, उपाध्यक्ष अशोक दास, गुड्डू सिंह, प्रमेंद्र सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें