Jamshedpur News: टैगोर सोसाइटी स्कूल साकची में शिक्षक दिवस पर शिक्षक, कर्मचारी सम्मानित
Jamshedpur News: टैगोर सोसाईटी जमशेदपुर के टैगोर एकेडमी स्कूल में शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके सम्मान में माल्यार्पण, जीवनी पर चर्चा, शिक्षकों को सम्मानित करना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। इस अवसर पर सभी ने एक साथ भोजन भी किया।
Jamshedpur News: टैगोर सोसाईटी जमशेदपुर द्वारा संचालित टैगोर एकेडमी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर कई कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। टैगोर सोसाईटी के महासचिव सुदीप बासु ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति यह आयोजन किया गया, जिसमें देश के महान शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सर्वप्रथम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सोसाईटी के अध्यक्ष डॉ. एचएस पॉल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक के आदर्श स्वरूप को महिमामंडित किया। मौके पर 25 एवं 20 वर्ष के दीर्घकालीन सेवा के लिए उपाध्यक्ष तापस मित्रा एवं अचिन्तम गुप्ता के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मचारियो को सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा गीत गाया गया एवं एक श्रुति नाटक का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम में टैगोर एकेडमी के प्राचार्य अनीता पाल एवं स्कूल के कार्यालय कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अन्त में सभी ने साथ बैठकर भोजन किया।

