स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की 137 वीं जयंती 22 मार्च को

Feb 09, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान की बैठक हुई, जिसमें स्वामी जी की 137 वीं जयंती और पारिवारिक मिलन समारोह की योजनाओं पर चर्चा की गई। समारोह में झारखंड और बिहार के भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम चार सत्रों में आयोजित होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल हैं।

स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की 137 वीं जयंती 22 मार्च को

जमशेदपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान की एक बैठक रविवार को ब्रम्हर्षि भवन कदमा में हुआ। इस बैठक में संस्थान के स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की 137 वीं जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में समारोह को भव्य बनाने पर चर्चा हुई। इस समारोह में झारखंड एवं बिहार के भूमिहार ब्राह्मण समाज के श्रेष्ठ जनों को निमंत्रण निमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम को चार सत्र में 10 बजे से लेकर रात्रि के 10 बजे तक प्रस्ताव पारित हुआ है। पहले सत्र में स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की जीवनी गुण एवं क्रियाकलाप पर विशिष्ट जानकारी दी जाएगी वही बढ़ती उम्र में शादी कारण एवं निदान।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद दोपहर का भोजन। दूसरे सत्र में सामाजिक समरशता पर कार्यशाला। उसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह, शिक्षा खेलकूद स्वास्थ्य रोजगार इत्यादि क्षेत्रों के समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं चौथे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समाज के विभिन्न कलाकारों तथा रात्रि स्वरुचि भोज का आयोजन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।