स्वदेशी जागरण मंच के जिला विचसार वर्ग में एआई और स्वदेशी पर विचार विमर्श
जमशेदपुर में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा एक जिला विचार वर्ग आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अजय उपाध्याय थे। कार्यक्रम में स्वदेशी आंदोलन, ऊर्जा संरक्षण और प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए और स्वावलंबी भारत अभियान पर जोर दिया गया।

जमशेदपुर । स्वदेशी जागरण मंच की जमशेदपुर महानगर इकाई के द्वारा जिला विचार वर्ग आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अखिल भारतीय पर्यावरण सह संयोजक बंदे शंकर जी ने किया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश प्रांत के युवा प्रमुख पंकज कुमार सिंह ने किय। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मनोज कुमार सिंह, प्रांत के विचार विभाग प्रमुख जटाशंकर पांडे, जमशेदपुर महानगर संयोजक राजपति देवी उपस्थित रहीं। विचार वर्ग में जिन विषयों पर चर्चा हुई उनमें मंच की स्थापना तथा विकास यात्रा, स्वदेशी आंदोलन, वैश्विक मुद्दे व स्वदेशी, स्वावलंबी भारत अभियान, स्वरोजगार एवं उद्यमिता, जमीन पोषण तथा प्राकृतिक खेती, आईपीआर, जीआई टैग और स्वदेशी, एआई और स्वदेशी और ऊर्जा संरक्षण मुख्य रूप से शामिल थे।
इस विचार वर्ग कार्यक्रम में मंच के बहुत सारे सदस्यों ने इन विषयों पर अपने-अपने विचार रखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


