Jamshedpur News: एसएसपी ने बिरसानगर थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बिरसानगर थाने के प्रभारी संतोष कुमार को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में हुई है, और वर्तमान में सब इंस्पेक्टर को थाने का प्रभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, निलंबन के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Jamshedpur News: एसएसपी ने बिरसानगर थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

Jamshedpur News: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग में हुई कार्रवाई के बाद बिरसानगर थाने की जिम्मेदारी थाना में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से थाना का प्रभार संभालने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, थाना प्रभारी के निलंबन के पीछे क्या कारण रहा, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विभागीय स्तर पर मामले की समीक्षा की जा रही है। नए थाना प्रभारी की नियुक्ति तक सब इंस्पेक्टर ही बिरसानगर थाने का संचालन करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: एसएसपी ने बिरसानगर थाना प्रभारी को किया सस्पेंड