ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर की तीनों निकायों में 1.41 लाख घरों का सर्वे

जमशेदपुर की तीनों निकायों में 1.41 लाख घरों का सर्वे

कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन में जिले में बीएलओ ने तीनों निकायों के एक लाख 41 हजार 266 घरों का सर्वे किया। लॉकडाउन के बाद अन्य जिलों से 538, अन्य प्रदेशों से 2226 और विदेशों...

जमशेदपुर की तीनों निकायों में 1.41 लाख घरों का सर्वे
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 25 Apr 2020 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन में जिले में बीएलओ ने तीनों निकायों के एक लाख 41 हजार 266 घरों का सर्वे किया। लॉकडाउन के बाद अन्य जिलों से 538, अन्य प्रदेशों से 2226 और विदेशों से 382 व्यक्ति विदेशों से आए हैं।

मानगो नगर निगम क्षेत्र में कुल 32 हजार 91 मकानों का सर्वे किया गया। अन्य जिलों से 58 व्यक्ति, अन्य राज्यों से 84 व्यक्ति और विदेशों से 40 व्यक्ति के आने की सूचना मिली है। जमशेदपुर अक्षेस के अंतर्गत 98 हजार 988 मकानों का सर्वे हुआ। अन्य जिलों से 478, अन्य प्रदेशों से 2093 और विदेशों से 341 (कुल 2911) लोग चिह्नित किए गए हैं।

सर्वे के दौरान फ्लू, सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द लक्षण वाले 18 व्यक्तियों को चिह्नित किया गया। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में कुल 10 हजार 187 मकानों का सर्वे किया गया। अन्य जिलों से दो व्यक्ति, अन्य प्रदेशों से 49 और विदेश से एक व्यक्ति (कुल 52 व्यक्ति) चिन्हित हुए हैं। सर्वे में कुल 671 बीएलओ, कंटेंटमेंट सर्विलांस टीम के 330, सर्विलांस टीम के 42 और कंट्रोल रूम के छह लोगों ने योगदान दिया। जिले में 90% सर्वे हो गया है। सोमवार तक पूरा होने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें