समर जेफायरा का समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

शुक्रवार को समर कैंप समर जेफायरा का समापन हुआ। 11 मई से शुरू हुए इस शिविर में बच्चों ने खेलकूद, कला, संगीत, नृत्य और योग में भाग लिया। फैंसी ड्रेस, फायरलेस कुकिंग, और टैलेंट हंट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

समर जेफायरा का समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

शुक्रवार को पांच दिवसीय समर कैंप समर जेफायरा का समापन हो गया। 11 मई से शुरू हुआ यह शिविर बच्चों के लिए सीखने, रचनात्मकता, टीम वर्क और असीम आनंद से भरपूर रहा। बच्चों ने खेलकूद, कला, संगीत, नृत्य और योग जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, फायरलेस कुकिंग, हाउ वेल यू नो योर चाइल्ड-पैरेंट क्विज, डुओ वॉक विद पैरेंट्स और टैलेंट हंट जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और सुंदर यादें संजोने का बेहतरीन अवसर प्रदान किया। समारोह में प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि बिहार एसोसिएशन के महासचिव सीपीएन सिंह ने शिक्षकों के अतिरिक्त प्रयास, समर्पण की प्रशंसा की। मौके पर कुसुम, शिप्रा, राजबीर सिंह आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।