प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा द्वारा समर कैंप का दूसरा दिन
जमशेदपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चार दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के मानसिक और नैतिक विकास पर जोर दिया गया। योग, मेडिटेशन, खेल, और मूल्यनिष्ठ शिक्षाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम में अभिभावकों ने इसकी सराहना की।

जमशेदपुर ।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कदमा शाखा द्वारा चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन मेडिटेशन से इसकी शुरुआत हुई. इस समर कैंप में बच्चों के मानसिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु चार दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का शुभारंभ हर्षोल्लास संचालन किया जा रहा है. कैंप में बच्चों के लिए योग, मेडिटेशन, म्यूजिकल एक्सरसाइज, क्रिएटिव एक्टिविटीज़, गेम्स, ड्राइंग, व्यक्तित्व विकास, एकाग्रता बढ़ाने की विधियाँ तथा मूल्यनिष्ठ शिक्षाओं पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कदमा शाखा प्रभारी बी के संजू बहन ने कहा कि आज के समय में बच्चों को केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा देना भी अत्यंत आवश्यक है।
इस प्रकार के समर कैंप बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मकता एवं श्रेष्ठ संस्कारों का विकास करते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। समर कैंप के आगामी दिनों में भी बच्चों के लिए अनेक ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गई जिसमें ब्रह्माकुमारी से जुड़े भाई बहनों का संजय भाई, दिनेश भाई, रंजीत भाई , सुधा बहन, पूनम बहन, पुष्पा बहन, संगीता बहन, सरिता बहन, राखी बहन आदि का विशेष योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


