Jamshedpur News: आरएमएस बालीचेला हाई स्कूल में कन्या पूजन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी स्थित आरएमएस बालीचेला हाई स्कूल में दुर्गा पूजा के अवसर पर सुकन्या योजना के तहत कन्या पूजन आयोजित किया गया। इस वर्ष 75 बच्चियों के पासबुक में ₹500-₹500 जमा किए गए। अब तक 108 बच्चियां इस पहल से जुड़ चुकी हैं। योजना का उद्देश्य उनकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए 18 वर्ष की आयु तक बचत जुटाना है।

आरएमएस बालीचेला हाई स्कूल में कन्या पूजन
आरएमएस बालीचेला हाई स्कूल में कन्या पूजन

Jamshedpur News: जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर सोनारी स्थित आरएमएस बालीचेला हाई स्कूल में सुकन्या योजना के अंतर्गत कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कुमुदा अग्रवाला एवं प्राचार्या प्रतिमा सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया। उद्देश्य बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करना तथा शिक्षा में आर्थिक सहयोग देना है।इस बार 75 बच्चियों के पासबुक में ₹500-₹500 जमा किए गए। यह कार्यक्रम हर वर्ष दुर्गा पूजा पर आयोजित होता है। अब तक 108 बच्चियों को जोड़कर उनके भविष्य के लिए आर्थिक सहयोग की पहल की गई है। योजना का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु तक बच्चियों के नाम पर अच्छी धनराशि एकत्र करना है, जो उच्च शिक्षा में मददगार होगी।कार्यक्रम

में कुमुद अग्रवाला, वंदना जैन, वीना अरुण खिलवाड, सुकून बजाज, परिणीता शुक्ला, मंजू साव, नरेंद्र श्रॉफ, नमीता अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: आरएमएस बालीचेला हाई स्कूल में कन्या पूजन