ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरउत्तम हत्याकांड के आरोपी सुजीत ने कोर्ट में किया सरेंडर

उत्तम हत्याकांड के आरोपी सुजीत ने कोर्ट में किया सरेंडर

मागनो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू में हुए उत्तम साव हत्याकांड में उसके फुफेरे भाई सुजीत साव ने गुरुवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सुबह वह छुपते हुए अपने अधिवक्ता विद्या सिंह के पास गया, जहां...

उत्तम हत्याकांड के आरोपी सुजीत ने कोर्ट में किया सरेंडर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 23 Oct 2020 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

मागनो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू में हुए उत्तम साव हत्याकांड में उसके फुफेरे भाई सुजीत साव ने गुरुवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सुबह वह छुपते हुए अपने अधिवक्ता विद्या सिंह के पास गया, जहां आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल की गयी। इसके बाद कुमार अभिनव की अदालत में आत्मसमर्पण के लिए मोबाइल से पेशी हुई। उसे साकची जेल भेज दिया गया।

इधर पुलिस सुजीत साव को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। संभवत: इसके लिए बुधवार को अवकाश विशेष अदालत में रिमांड की अर्जी दाखिल करेगी।

सुजीत उत्तम हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है। वह मानगो थाना का पूर्व जीप चालक भी है। हत्या से पहले तक वह एक जदयू नेता की गाड़ी चला रहा था। हत्या में सुजीत सहित 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को जेल भेज चुकी है, जिसमें उत्तम के दादा बबन प्रसाद, दादी कमला देवी, बुआ शांति देवी, बड़ी मां रेणु देवी, चचेरा भाई राहुल शामिल हैं।

ये थी घटना

मानगो के दाईगुट्टू कालीमंदिर के निकट शुक्रवार 16 अक्तूबर 2020 की सुबह 9.30 बजे संपत्ति विवाद में उत्तम कुमार साव (19) की उसके फुफेरे भाई सुजीत साव व अन्य लोगों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद हंगामा हुआ था। मानगो थाना का घेराव किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें