Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsSuicide Prevention Urgent Need for Helpline Display in Public Spaces
बोले जमशेदपुर जोड़ (आत्महत्या)

बोले जमशेदपुर जोड़ (आत्महत्या)

संक्षेप:

आत्महत्या रोकने के लिए थानों और सार्वजनिक स्थलों पर हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किया जाना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर सहायता लेने से कई जानें बचाई जा सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और...

Tue, 9 Sep 2025 08:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

सभी थानों और सार्वजनिक स्थलों में आत्महत्या रोकथाम के लिए संस्था की हेल्पलाइन नंबर को डिस्प्ले किया जाना चाहिए। इससे कई लोग संस्था से संपर्क कर सकते है। डॉ जे आर जैन, डायरेक्टर, जीवन संस्था लोग अचानक आत्महत्या का निर्णय लेते हैं। लेकिन आत्महत्या को उतारू व्यक्ति संकेत देता है। परिवार के ध्यान देने से आत्महत्या की घटना टल भी जाती है। डॉ दीपक गिरी, मनोचिकित्सक, सदर अस्पताल अगर समय रहते कोई व्यक्ति अपनी समस्या साझा कर ले, तो उसकी जान बचाई जा सकती है। समस्या तब बढ़ती है जब लोग चुप्पी साध लेते हैं। डॉ रश्मि टाटा एक व्यक्ति की आत्महत्या से कम से कम 20 लोग प्रभावित होते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिवार को न सिर्फ आर्थिक झटका लगता है बल्कि सामाजिक ताने भी झेलने पड़ते हैं। सुमंत कुंवर शहर में डोबो पुल, मानगो पुल और खरकई पुल सबसे ज्यादा सुसाइड प्वाइंट बन चुके हैं। इन जगहों पर तुरंत सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। गुरप्रीत कौर भाटिया ज्यादातर कॉल्स पारिवारिक विवाद और अवसाद से जुड़ी होती हैं। महिलाएं अपेक्षाकृत कम आत्महत्या करती हैं, पर वे मानसिक पीड़ा ज़्यादा सहती हैं। तारू गांधी स्कूल-कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य की पढ़ाई और जागरूकता जरूरी है। बच्चों को बचपन से सिखाना चाहिए कि समस्या आने पर मदद लेना कमजोरी नहीं है। सुचिता हम अक्सर बच्चों की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। जब वे खुद को अकेला समझते हैं, तभी उनके मन में खतरनाक विचार आते हैं। माधुरी सरकार को आत्महत्या रोकथाम को पब्लिक हेल्थ एजेंडा बनाना चाहिए। हेल्पलाइन नंबर हर थाने और बस स्टैंड पर दिखना चाहिए। सुमित्रा महिलाओं को अक्सर घरेलू विवाद झेलने पड़ते हैं। कई बार मानसिक दबाव इतना बढ़ जाता है कि आत्महत्या का ख्याल आता है। इसके लिए काउंसलिंग जरुरी है। रीना श्रीवास्तव आज के समय में बच्चे और बुजुर्ग दोनों अकेलापन झेल रहे हैं। समाज को साथ बैठकर संवाद करना सीखना होगा। ताकि वह अकेला ना महसूस करे। सुशील शर्मा, अधिवक्ता आत्महत्या का निर्णय लोग हतास होने पर लेते हैं ऐसे व्यक्ति को सफल व्यक्तियों के चरित्र को लोग अचानक आत्महत्या का निर्णय लेते हैं। लेकिन आत्महत्या को उतारू व्यक्ति संकेत देता है। परिवार के ध्यान देने से आत्महत्या की घटना टल भी जाती है। -डॉ राघवेंदर सिंह, एमजीएम अस्पताल