ओड़िशा में ‘आदाब’ नाटक के मंचन में नीरज को प्रथम पुरस्कार

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर। सबुज बांग्ला थिएटर एकेडमी ने ओड़िशा में नाटक 'आदाब' का सफल मंचन किया। नीरज शुक्ला द्वारा निर्देशित इस नाटक में अमितेश कुमार सिंह और मौसमी सरकार ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। नीरज को उत्कृष्ट निर्देशन के लिए पुरस्कार मिला, जबकि मौसमी को बेस्ट प्रोडक्शन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ओड़िशा में ‘आदाब’ नाटक के मंचन में नीरज को प्रथम पुरस्कार

जमशेदपुर। सबुज बांग्ला थिएटर एकेडमी की ओर से ओड़िशा में नाटक ‘आदाब’ का सफल मंचन किया गया। इस नाटक का निर्देशन नीरज शुक्ला ने किया, जिसकी दर्शकों और आयोजकों ने सराहना की। नाटक में मुख्य भूमिकाएं अमितेश कुमार सिंह, नीरज शुक्ला और मौसमी सरकार ने निभाईं।कार्यक्रम के दौरान नीरज शुक्ला को उनके उत्कृष्ट निर्देशन और अभिनय के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं सबुज बांग्ला थिएटर अकादमी की अध्यक्ष मौसमी सरकार को नाटक के लिए बेस्ट प्रोडक्शन अवार्ड प्रदान किया गया। कलाकारों के प्रदर्शन और प्रस्तुति की दर्शकों ने खूब सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।